भारत दौरे पर पहुंचीं जापान की प्रधानमंत्री
नई दिल्ली। जापान की प्रधानमंत्री सानाए ताकाइची बुधवार को तीन दिन के भारत दौरे पर पहुंचीं। बुधवार की शाम को वे नई दिल्ली पहुंचीं। प्रधानमंत्री बनने के बाद यह उनका पहला आधिकारिक भारत दौरा है। भारत में ताकाइची 16वें भारत-जापान सालाना शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगी। इस दौरान उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ दोपक्षीय वार्ता होगी। बताया जा रहा है कि दोपक्षीय वार्ता में दोनों नेता निवेश, व्यापार, ऑटोमोबाइल, सेमीकंडक्टर, महत्वपूर्ण खनिज, मजबूत सप्लाई चेन, समुद्री सुरक्षा और रक्षा सहयोग जैसे मुद्दों पर चर्चा करेंगे। जापान की प्रधानमंत्री का यह दौरा एक से तीन जुलाई तक का है। विदेश...