झीरम घाटी हमले में 10 आरोपी दोषी करार
रायपुर। 13 साल पहले झारम घाटी में घात लगाकर किए गए हमले में कांग्रेस पार्टी के 29 नेताओं की मौत हो गई थी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विद्याचरण शुक्ल से लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नंदकिशोर पटेल और महेंद्र कर्मा जैसे बड़े नेताओं की मौत हुई थी। 13 साल बाद इस मामले में पहला फैसला आया है। बस्तर जिले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी यानी एनआईए की विशेष अदालत ने 2013 के झीरम घाटी माओवादी हमले के मामले में सभी 10 आरोपियों को शनिवार को दोषी ठहराया। बचाव पक्ष के वकील अरविंद चौधरी ने बताया कि जगदलपुर में एनआईए के विशेष जज...