झीरम घाटी माओवादी हमला: 10 दोषियों को मृत्युदंड
जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में एनआईए की विशेष अदालत ने 2013 के झीरम घाटी माओवादी हमले के मामले में सभी 10 दोषियों को मृत्युदंड सुनाया है। कांग्रेस की ‘परिवर्तन यात्रा’ पर हुए इस हमले में पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं सहित 27 लोगों की मौत हुई थी। एनआईए के अधिवक्ता दिनेश पानिग्रही के अनुसार जगदलपुर में विशेष न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत की अदालत ने पांच सितंबर को दो महिलाओं सहित 10 आरोपियों को दोषी ठहराया था। सजा पर फैसला 16 सितंबर के लिए सुरक्षित रखा गया था। बुधवार को अदालत ने सभी 10 दोषियों को मृत्युदंड सुनाया। पानिग्रही ने...