जून में 1.85 लाख करोड़ जीएसटी मिला
नई दिल्ली। जून के महीने में केंद्र सरकार ने वस्तु व सेवा कर यानी जीएसटी से 1.85 लाख करोड़ रुपए का राजस्व जुटाया है। सालाना आधार पर इसमें 6.2 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। मंगलवार, एक जुलाई को जारी आंकड़ों के मुताबिक, एक साल पहले यानी जून 2024 में सरकार ने 1.73 लाख करोड़ रुपए जीएसटी से हासिल किए थे। हालांकि, अप्रैल और मई के मुकाबले जून 2025 का राजस्व थोड़ा कम रहा। महीने दर महीने के आधार पर जून में जीएसटी राजस्व कम मिला है। अप्रैल 2025 में रिकॉर्ड 2.37 लाख करोड़ रुपए और मई में 2.01 लाख करोड़...