Justice Nirmal Yadav

  • जस्टिस निर्मल यादव 17 साल बाद बरी

    चंडीगढ़। नई दिल्ली में एक जज के घर से करोड़ों रुपए की नकदी बरामद होने की खबरों के बीच ऐसे ही एक मामले का निपटारा 17 साल बाद हुआ है। पंजाब व हरियाणा हाई कोर्ट की पूर्व जज जस्टिस निर्मल यादव को 15 लाख रुपए के नोटकांड में बरी कर दिया गया है। शनिवार शाम चार बजे के बाद चंडीगढ़ में सीबीआई कोर्ट की विशेष जज अलका मलिक ने उनको बरी करने का फैसला सुनाया। उन्होंने निर्मल यादव सहित सभी आरोपियों को बरी कर दिया। पूर्व जस्टिस निर्मल यादव के पैर में फ्रैक्चर था इसलिए वे फैसला सुनने के लिए...