केजरीवाल ने जो शुरुआत की है….
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल ने ऐसी जगह हाथ डाला है, जहां आमतौर पर राजनेता दखल नहीं देते हैं। राजनेताओं का सबसे प्रिय और सबसे ज्यादा बोले जाने वाला जुमला यह है कि न्यायपालिका पर उनको पूरा भरोसा है। केजरीवाल भी कह रहे हैं कि उनको भरोसा है लेकिन साथ ही वे दिल्ली हाई कोर्ट की जज जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा को अपने केस से हटने के लिए भी कह रहे हैं। यह भी कोई अनहोनी बात नहीं है कि कोई जज किसी मुकदमे से हट जाए। कई बार जज जब खुद भी देखते...