जस्टिस वी रामसुब्रमण्यम बने एनएचआरसी प्रमुख
नई दिल्ली। पिछले काफी समय से खाली राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग यानी एनएचआरसी के अध्यक्ष पद पर केंद्र सरकार ने नियुक्ति कर दी है। केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से रिटायर जस्टिस वी रामसुब्रमण्यम को एनएचआरसी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। वे जस्टिस अरुण मिश्रा का कार्यकाल खत्म होने के बाद उनकी जगह लेंगे। पहले कहा जा रहा था कि हाल में रिटायर हुए चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ को एनएचआरसी का अध्यक्ष बनाया जाएगा। हालांकि उन्होंने खुद इस तरह की खबरों का खंडन किया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय समिति ने 18 दिसंबर 2024 को राष्ट्रीय...