कन्नौज रेलवे स्टेशन पर छत गिरी
कन्नौज। उत्तर प्रदेश के कन्नौज में रेलवे स्टेशन पर शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। शनिवार को स्टेशन पर बन रही दोमंजिला इमारत की छत गिर गई। मलबे में 40 से ज्यादा मजदूर दब गए। देर शाम तक मजदूरों के मलबे से निकाल लिया गया। हादसे में किसी की जान नहीं गई है लेकिन कई मजदूर गंभीर रूप से घायल हुए हैं। 20 से ज्यादा मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ मजदूरों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया तो कुछ मजदूरों को राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा भेजा गया। बताया गया है कि साधारण रूप से घायलों...