कानपुर लेम्बोर्गिनी कांड का आरोपी सात घंटे में रिहा
कानपुर। बेहद महंगी और लक्जरी गाड़ी लेम्बोर्गिनी से कई लोगों को ठोकर मार कर उड़ा देने के चार दिन बाद गिरफ्तार मुख्य आरोपी को सात घंटे में ही जमानत मिल गई और वह रिहा हो गया। अरबपति कारोबारी के बेटे शिवम शर्मा को बड़ी जद्दोजहद और सोशल मीडिया में अभियान के बाद गिरफ्तार किया गया। उसके उपर आरोप है कि उसने अपनी महंगी गाड़ी से आठ फरवरी को छह लोगों को ठोकर मार कर उड़ा दिया था। आरोपी के वकील अनंत शर्मा ने गुरुवार को बताया कि पुलिस ने कोर्ट में 14 दिन की रिमांड मांगी थी। परंतु जज ने...