Karnal

  • करनाल में चावल मिल की इमारत गिरीः चारों ओर मची चीख-पुकार, चार की मौत 20 घायल

    चंडीगढ़। हरियाणा के करनाल जिले में मंगलवार तड़के तीन मंजिला चावल मिल का एक हिस्सा ढहने से चार मजदूरों की मौत हो गई और 20 अन्य जख्मी हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि बचाव अभियान जारी है। मौके पर कुछ मजदूरों ने पत्रकारों को बताया कि घटना के वक्त इमारत में करीब 150 श्रमिक सो रहे थे। तरावड़ी थाने के प्रभारी (एसएचओ) संदीप ने बताया, इस घटना में चार लोगों की मौत हुई है। (भाषा)  

  • ‘भारत जोड़ो यात्रा’ कुरुक्षेत्र की ओर बढ़ी

    करनाल। भीषण ठंड (cold) और कोहरे (fog) के बीच कांग्रेस (Congress) नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की अगुवाई में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ रविवार सुबह करनाल के नीलोखेड़ी क्षेत्र में दोद्वा से फिर से शुरू हुई। यह पदयात्रा पानीपत (Panipat) से शनिवार को करनाल जिले में पहुंची थी। कड़ाके की ठंड और कोहरे के बावजूद सैकड़ों लोग करनाल में यात्रा में शामिल हुए। करनाल मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का गृह निर्वाचन क्षेत्र भी है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा (Bhupinder Singh Hooda), रणदीप सिंह सुरजेवाला (Randeep Singh Surjewala) और कुमारी शैलजा (Kumari Selja) ने हरियाणा में इस पदयात्रा में...

  • राहुला की यात्रा को विजेंदर सिंह का ‘पंच’

    करनाल (हरियाणा)। कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ (Bharat Jodo Yatra) शनिवार सुबह हरियाणा में पानीपत से करनाल जिले में पहुंची और सैकड़ों लोगों ने कांग्रेस (Congress) नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के साथ पदयात्रा की। ओलंपिक पदक विजेता मुक्केबाज (Olympic medalist boxer) विजेंदर सिंह (Vijender Singh) और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा (Bhupinder Singh Hooda) तथा रणदीप सिंह सुरजेवाला (Randeep Singh Surjewala) ने यहां घरौंदा में कोहंद गांव से शुरू हुई यात्रा में भाग लिया। यह यात्रा यहां इन्द्री में रात्रि विश्राम के लिए रुकेगी और अगले दिन सुबह कुरुक्षेत्र जिले की ओर बढ़ेगी। ‘भारत जोड़ो यात्रा’ ने...