कर्नाटक भगदड़ मामले में कई गिरफ्तार
बेंगलुरू। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू यानी आरसीबी के आईपीएल ट्रॉफी जीतने के जश्न में हुई भगदड़ के मामले में पुलिस ने आरसीबी और इवेंट मैनजमेंट कंपनी डीएनए से जुड़े कई लोगों को गिरफ्तार किया है। हालांकि कर्नाटक हाई कोर्ट ने शुक्रवार को कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन यानी केएससीए के पदाधिकारियों को 16 जून तक गिरफ्तारी से राहत दे दी है। केएससीए ने अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर रद्द कराने की याचिका हाई कोर्ट में दर्ज की है। इससे पहले कर्नाटक सरकार ने गुरुवार को केएससीए, आरसीबी और इवेंट मैनेजमेंट कंपनी डीएनए एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के अधिकारियों की गिरफ्तारी का आदेश दिया था।...