मोदी की यात्रा से पहले खालिस्तानी नारे
चंडीगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे से पहले एक बार फिर माहौल गरमा गया है। इस बार खालिस्तान समर्थक समूहों ने भड़काऊ और आपत्तिजनक नारे लिखे हैं। इसे लेकर सुरक्षा और खुफिया एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं। असल में फिरोजपुर कैंट रेलवे स्टेशन का एक वीडियो सामने आया है, जिसे प्रतिबंधित अलगाववादी संगठन सिख फॉर जस्टिस ने जारी किया है। वीडियो में दिल्ली जाने वाली एक ट्रेन के डिब्बों पर 'खालिस्तान जिंदाबाद' और 'मोदी मुर्दाबाद' जैसे नारे लिखे दिखाई दे रहे हैं। सिख फॉर जस्टिस के सरगना आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने वीडियो जारी कर पंजाब में आतंकवाद के...