खामेनेई का अंतिम संस्कार शुरू
नई दिल्ली। ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई के अंतिम संस्कार की रस्में शुरू हो गई हैं। शुक्रवार को तेहरान में खामेनेई और उनके परिवार के सदस्यों की अंतिम विदाई की रस्में शुरू हुईं। ताबूत में बंद खामेनेई का शव अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने उनको श्रद्धांजलि दी। बताया गया है कि अंतिम संस्कार का कार्यक्रम छह दिन चलेगा और नौ जुलाई को उनको मशहद में सुपुर्द ए खाक किया जाएगा। भारत का प्रतिनिधिमंडल भी इस कार्यक्रम में शामिल हो रहा है। खामेनेई के साथ उनकी 14 महीने की पोती, पत्नी, बेटी...