महाकुंभ : संन्यास लेने के दौरान ममता कुलकर्णी की आंखें हुईं नम
मुंबई। अभिनेत्री ममता कुलकर्णी प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में संन्यास ले चुकी हैं। ममता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें संन्यास लेने के लिए किए जा रहे अनुष्ठान के दौरान अभिनेत्री भावुक होती नजर आईं। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में अभिनेत्री आध्यात्मिक अनुष्ठान के दौरान भावुक थीं और उनकी आंखों में आंसू थे। वीडियो में ममता को संन्यास के मार्ग को अपनाने की तैयारी करते हुए दिखाया गया। वीडियो में कुलकर्णी भगवा वस्त्र के साथ रुद्राक्ष की माला में दिखाई दीं। महाकुंभ के लिए विशेष रूप से भारत आईं ममता अपनी साथी संन्यासियों के...