पुलिस ने किसानों का दिल्ली मार्च रोका
चंडीगढ़। पंजाब और हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर पिछले 10 महीने से प्रदर्शन कर रहे किसान शनिवार को भी दिल्ली मार्च नहीं कर सके। तीसरी बार भी उनकी कोशिश कामयाब नहीं हुई। पुलिस ने उनको रोक दिया। अब किसानों ने सोमवार, 16 दिसंबर को पूरे देश में ट्रैक्टर मार्च का ऐलान किया है तो 18 दिसंबर को पंजाब में रेल रोकने की घोषणा की है। इससे पहले किसानों ने दो बार का विफलता के बाद शनिवार को तीसरा प्रयास किया लेकिन पुलिस ने उनको घग्गर पुल से आगे नहीं बढ़ने दिया। शंभू बॉर्डर से शनिवार को दोपहर 12 बजे 101...