कृष्ण मोहन संभालेंगे राम मंदिर
अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्रा का इस्तीफा आखिरकार स्वीकार हो गया। सोमवार को अयोध्या में हुई ट्रस्ट की बैठक में दोनों का इस्तीफा स्वीकार हुआ और साथ ही यह फैसला भी हुआ कि मंदिर के चढ़ावे में हुई चोरी की जांच कर रही विशेष जांच टीम यानी एसआईटी की रिपोर्ट आने तक ट्रस्ट के सदस्य कृष्ण मोहन कार्यकारी महासचिव की जिम्मेदारी निभाएंगे। गौरतलब है कि कृष्ण मोहन ने ही चोरी को लेकर एफआईआर दर्ज कराई थी, जिस पर अयोध्या पुलिस जांच कर रही है। बहरहाल, ट्रस्ट की करीब तीन घंटे तक...