भाजपा को जरुरत है बिश्नोई की
ऐसा लग रहा है कि हरियाणा की राजनीति में भारतीय जनता पार्टी को अभी कुलदीप बिश्नोई की जरुरत है। तभी राज्यसभा सांसद और महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष रेखा शर्मा से माफी मंगवाई गई है। असल में पिछले दिनों रेखा शर्मा ने कुलदीप बिश्नोई के दिवंगत पिता भजनलाल को लेकर अपमानजनक टिप्पणी की थी। उसके बाद कुलदीप ने बहुत तीखा हमला किया था। उन्होंने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत में उनका बड़ा योगदान है। उन्होंने यह भी कहा कि छह से सात फीसदी वोट भजनलाल के समर्थकों का है, जो भाजपा को मिला है। चूंकि भाजपा...