सेंगर की जमानत सुप्रीम कोर्ट ने रोकी
नई दिल्ली। उन्नाव बलात्कार कांड के दोषी और भाजपा के पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को जमानत देने के हाई कोर्ट के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी है। चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली वेकेशन बेंच ने सोमवार को इस मामले में सुनवाई की और हाई कोर्ट के फैसले पर रोक लगा दी। मामले की जांच करने वाली एजेंसी सीबीआई ने हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी। गौरतलब है कि हाई कोर्ट ने सेंगर की सजा निलंबित करते हुए उसको जमानत दे दी थी। इसके बाद पूरे देश में इस फैसले का विरोध हो रहा...