लक्ष्मी मित्तल के स्टील प्लांट पर रूस का हमला
नई दिल्ली। रूस और यूक्रेन के बीच जंग तेज हो गई है। यूक्रेन की ओर से किए गए भीषण ड्रोन हमले का जवाब देते हुए रूस ने उसके कई शहरों पर मिसाइलें दागी हैं। रूस ने शनिवार की देर रात को यूक्रेन के क्रिवी रिह शहर में भारतीय अरबपति लक्ष्मी मित्तल की कंपनी आर्सेलरमित्तल के स्टील प्लांट पर मिसाइल हमला किया। इस हमले में दो लोगों की मौत हो गई और 13 कर्मचारी व ठेकेदार घायल हुए हैं। यह यूक्रेन का सबसे बड़ा स्टील प्लांट है। बताया जा रहा है कि हमले के बाद प्लांट में प्रोडक्शन का कुछ काम...