अनंत सिंह के लिए ललन, सम्राट का रोड शो
पटना। जनता दल यू के पूर्व विधायक अनंत सिंह के दुलारचंद यादव हत्याकांड में गिरफ्तार होकर जेल जाने के बाद जदयू और भाजपा के बड़े नेता उनके समर्थन में उतरे हैं। अनंत सिंह की गिरफ्तारी के एक दिन बाद सोमवार को केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह और राज्य के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मोकामा में रोड शो किया। ललन सिंह ने इस मौके पर ऐलान किया है कि अब हर आदमी को अनंत सिंह बन कर चुनाव लड़ना है। उन्होंने कहा कि मोकामा के चुनाव की अब वे खुद कमान संभाल रहे हैं। सोमवार को ललन सिंह...