लारीजानी के बाद खातिब की भी मौत
नई दिल्ली। ईरान की सुरक्षा के प्रमुख अली लारीजानी के बाद देश की इंटेलिजेंस मंत्री इस्ममाइल खातिब की मौत हो गई है। इजराइल ने खातिब की मौत का दावा किया था। बुधवार को ईरान ने इसकी पुष्टि की है। लारीजानी और इस्माइल खातिब की मौत से ईरान की सुरक्षा और इंटेलिजेंस दोनों व्यवस्था को बड़ा झटका लगा है। हालांकि ईरानी सेना का ढांचा बहुत व्यवस्थित है लेकिन अयातुल्ला अली खामेनेई के मारे जाने के बाद ये दो लोग युद्ध में अहम भूमिका निभा रहे थे। बुधवार को ईरान की राजधानी तेहरान में सुरक्षा प्रमुख अली लारीजानी का अंतिम संस्कार हुआ,...