कांग्रेस ज्यादा वामपंथी हो रही है: थरूर
नई दिल्ली। कांग्रेस पर वंशवाद के आरोप लगाने के बाद अब शशि थरूर ने कांग्रेस पर वामपंथी रूझान रखने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस पार्टी पिछले कुछ सालों में पहले से ज्यादा वामपंथी रुख अपनाने लगी है। उन्होंने कहा कि यह बदलाव भाजपा की 'विभाजनकारी राजनीति' का जवाब देने के लिए एक तरह का रणनीतिक कदम माना जा सकता है। थरूर ने हैदराबाद में ज्योति कोमिरेड्डी मेमोरियल लेक्चर में यह बात कही। उन्होंने कहा कि मनमोहन सिंह के दौर में कांग्रेस का रुख मध्यमार्गी था। तब कई नीतियां पिछली भाजपा सरकार से भी ली गई थीं।...