सैनी नेता चुने गए, आज लेंगे शपथ
चंडीगढ़। हरियाणा में नायब सिंह सैनी ही मुख्यमंत्री बनेंगे। बुधवार को चंडीगढ़ में भाजपा विधायक दल की बैठक में आम सहमति से उनको नेता चुना गया। विधायक दल की बैठक केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी हुई है। नेता चुने जाने के बाद अमित शाह और नायब सिंह सैनी अन्य नेताओं के साथ राजभवन गए और सरकार बनाने का दावा पेश किया। सैनी गुरुवार, 17 अक्टूबर को दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनके शपथ समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित भाजपा के अनेक बड़े नेता शामिल होंगे। कई राज्यों के मुख्यमंत्री...