लॉकडाउन लगाने का सवाल नहीं
नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में चल रही जंग से पैदा हो रहे हालात पर विचार करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों से बात की। चुनाव वाले पांच राज्यों के मुख्यमंत्री आचार संहिता की वजह से इस बैठक में शामिल नहीं हुए। इस बैछक में प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्रियों से कहा कि सभी राज्य टीम इंडिया की तरह मिल कर काम करें और अपनी तैयारियां मजबूत रखें। वर्चुअल तरीके से हुई इस बैठक में प्रधानमंत्री ने राज्यों से उनकी तैयारियों और योजनाओं की जानकारी ली। यह पहली बार है जब इस...