Lok Janshakti Party
बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले बिछ रही सियासती बिसात के बीच केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान ने एक बार फिर साफ कर दिया है कि उनको अपने पुत्र और लोक जनशक्ति पार्टी
समस्तीपुर। लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के बिहार इकाई के अध्यक्ष एवं सांसद प्रिंस राज ने समस्तीपुर समेत बिहार के अधिकतर जिलों में पिछले सप्ताह बेमौसम बारिश से किसानों को हुए नुकसान पर चिंता जाहिर करते हुए मंगलवार को कहा कि किसानों को मुआवजा दिया जाएगा। प्रेस कांफ्रेस में प्रिंस ने कहा कि समस्तीपुर में बारिश एवं ओलावृष्टि से किसानों को काफी आर्थिक नुकसान हुआ है। इससे जिले के किसानों की कमर टूट गयी है। उन्होंने कहा कि किसान अन्नदाता हैं और उनके हित के लिए पार्टी कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी। प्रदेश अध्यक्ष ने किसानों से कृषि विभाग को फसल क्षति का ऑनलाइन आवेदन देने का अनुरोध करते हुए कहा कि विभाग इसकी जांच कर आगे की कार्यवाई करेगा।
लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान ने युवाओं की समस्याओं को गंभीरता से लेने की वकालत करते हुए रविवार को सर्वदलीय बैठक में राष्ट्रीय युवा आयोग के गठन का सुझाव दिया।
नई दिल्ली। केंद्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की अगुआई वाले सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) ने झारखंड में विधानसभा चुनाव के लिए 50 सीटों पर अकेले लड़ने का फैसला कर भाजपा को बड़ा झटका दिया है। लोजपा ने मंगलवार शाम पहले चरण के चुनावों के लिए अपने पांच उम्मीदवारों के नामों की घोषणा भी कर दी। एक बयान में पार्टी ने कहा लोक जनशक्ति पार्टी झारखंड विधानसभा की 81 सीटों में से 50 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसी संदर्भ में प्रथम चरण के पांच उम्मीदवारों की सूची पार्टी द्वारा जारी की जा रही है। विधानसभा क्षेत्र नगर भवनाथपुर से रेखा चौबे, हुसैनाबाद से आनंद प्रताप सिंह, छत्तरपुर से शशिकांत कुमार, विश्रामपुर से शशिरंजन धर दूबे और पांकी से रामदेव प्रसाद यादव को पार्टी ने टिकट दिया है। झारखंड की 81 विधानसभा सीटों पर 30 नवंबर से 20 दिसंबर तक चुनाव होंगे और मतगणना 23 दिसंबर को होगी। कल (मंगलवार) शाम तक पार्टी अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर देगी। लोजपा ने राज्य में 2014 में हुए विधानसभा चुनाव में एक सीट पर चुनाव लड़ा था, जिसमें उसे हार मिली थी। भाजपा ने रविवार को राज्य की 52 विधानसभाओं पर अपने उम्मीदवारों… Continue reading झारखंड : 50 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी लोजपा, जारी किए 5 उम्मीदवारों के नाम
नई दिल्ली। केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की अगुआई वाले सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) ने झारखंड में विधानसभा चुनाव के लिए 50 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार भाजपा को बड़ा झटका दिया है। झारखंड की 81 विधानसभा सीटों पर 30 नवंबर से 20 दिसंबर तक चुनाव होंगे और मतगणना 23 दिसंबर को होगी। अकेले चुनाव लड़ने की जानकारी साझा करते हुए केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान के बेटे और हाल ही में पार्टी अध्यक्ष बने चिराग पासवान ने कहा, झारखंड में अकेले चुनाव लड़ने का निर्णय पार्टी की प्रदेश इकाई को लेना था। और लोजपा की प्रदेश इकाई ने 50 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया है। आज (मंगलवार) शाम तक पार्टी अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर देगी। लोजपा ने राज्य में 2014 में हुए विधानसभा चुनाव में एक सीट पर चुनाव लड़ा था, जिसमें उसे हार मिली थी। वहीं महाराष्ट्र में भाजपा की 30 साल पुरानी सहयोगी शिवसेना ने सरकार गठन में मुख्यमंत्री पद के मुद्दे पर भाजपा का साथ छोड़ दिया है। भाजपा ने रविवार को राज्य की 52 विधानसभाओं पर अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी थी।
बिहार के समस्तीपुर लोकसभा उपचुनाव में शानदार जीत दर्ज करने वाले प्रिंस राज को शुक्रवार को लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। लोजपा संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष एवं जमुई से सांसद चिराग पासवान ने शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में इसकी घोषणा करते हुए कहा कि नवनिर्वाचित सांसद प्रिंस राज को बिहार प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।
केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने आज कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत एक सशक्त राष्ट्र बन गया है और पाकिस्तान ने यदि परमाणु हमला किया तो उसका नामोनिशान पूरी दुनिया से मिट जायेगा।