Lok Sabha elections

  • लोकसभा चुनाव के बाद क्या बदल गया

    Lok Sabha elections: एक्जिट पोल के अनुमान आने के पहले से यह सवाल उठने लगा था कि आखिर लोकसभा चुनाव के बाद ऐसा क्या बदल गया, जिससे भारतीय जनता पार्टी महाराष्ट्र में विपक्षी गठबंधन को कड़ी टक्कर दे रही है और झारखंड में भी नजदीकी मुकाबला बना दिया है? एक्जिट पोल के अनुमानों के बाद यह सवाल और प्रासंगिक हो गया है। यह अलग बात है कि एक्जिट पोल के अनुमान भरोसे के लायक नहीं होते हैं और निकट अतीत में ही दो बार उनके अनुमान बुरी तरह से गलत साबित हुए हैं। परंतु इन अनुमानों से अलग भी यह...

  • मध्य प्रदेश में कांग्रेस खोजेगी हार का कारण

    भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में लोकसभा चुनाव में करारी हार से कांग्रेस चिंतित है। आने वाले दिनों में पार्टी के नेता हार के कारणों की खोज में लगने वाले हैं। राज्य में हुए लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) में कांग्रेस (Congress) 29 में से एक भी सीट नहीं जीत सकी। पार्टी 27 सीटों पर मुकाबले में थी। आपसी समझौते के तहत खजुराहो सीट समाजवादी पार्टी के खाते में गई थी। वहीं, इंदौर से कांग्रेस उम्मीदवार ने नामांकन वापस ले लिया था। शेष 27 सीटों पर कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा था। पार्टी ने हार के कारणों की...

  • संसदीय दल के नेता चुने गए पीएम मोदी

    लखनऊ। लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) में एनडीए (NDA) को जीत मिली और नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। इसे लेकर उत्तर प्रदेश भाजपा कार्यालय (Uttar Pradesh BJP Office) में जश्न का माहौल देखने को मिला। इस दौरान मौजूद एक वरिष्ठ भाजपा नेता ने कहा कि दिल्ली में नरेंद्र मोदी को एनडीए संसदीय दल का नेता चुना गया है। अब यह तय हो चुका है कि एनडीए मिलकर नई सरकार का गठन करने जा रही है। यूपी की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में इस बात को लेकर भाजपा कार्यालय (BJP Office) में जश्न का माहौल है।...

  • नीतीश-तेजस्वी एक ही फ्लाइट से दिल्ली रवाना, हलचल तेज

    पटना। लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) के परिणाम आने के बाद अब सरकार बनाने की कवायद प्रारंभ हो गयी है। इस बीच, दिल्ली में दोनों गठबंधनों की बुधवार को बैठक हो रही है। ऐसे में जदयू के अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) और राजद के नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) एक ही हवाई जहाज से दिल्ली रवाना हुए। हवाई जहाज में बैठे इन नेताओं की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में नीतीश आगे, जबकि उनके पीछे की सीट पर तेजस्वी बैठे हैं। हवाई जहाज में बैठने से पहले पटना में तेजस्वी...

  • उत्तराखंड की अल्मोड़ा और नैनीताल में जीती भाजपा

    देहरादून। उत्तराखंड (Uttarakhand) में जारी लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) की मतगणना (Counting) में भाजपा (BJP) बंपर जीत की तरफ आगे बढ़ा रही है। लगातार तीसरी बार भाजपा सभी पांचों सीटों पर जीत दर्ज करने जा रही है। अल्मोड़ा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा (Ajay Tamta) ने कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप टम्टा को करारी शिकस्त दी है। नैनीताल उधमसिंह नगर लोकसभा सीट से भाजपा के अजय भट्ट (Ajay Bhatt) ने भी प्रचंड जीत दर्ज की है।  उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी को 3,15,000 मतों के बड़े अंतर से हराया है। भाजपा अन्य तीनों सीटों पर भी आगे है। पौड़ी...

  • पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने दर्ज की जीत

    जालंधर। पंजाब (Punjab) में 13 लोकसभा सीटों के लिए मतगणना जारी है। जालंधर लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) बड़े अंतर के साथ चुनाव जीत गए हैं। भाजपा के सुशील कुमार रिंकू दूसरे और आम आदमी पार्टी के पवन कुमार टीनू तीसरे स्थान पर रहे। जबकि शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवार महेंद्र सिंह केपी और बीएसपी के बलविंदर कुमार की जमानत जब्त हो गई। इसके पहले प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव में दो सीटों से चुनाव हारने वाले पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने इस चुनाव में लगभग डेढ़ लाख वोटों के अंतर...

  • समाप्त हुआ लोकसभा चुनाव का महापर्व, 4 जून को आएंगे नतीजे

    नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) के मतदान का महापर्व शनिवार 1 जून को संपन्न हो गया। सातवें व आखिरी चरण के लिए 57 सीटों पर शनिवार को मतदान हुआ। इससे पहले लोकसभा की 486 सीटों के लिए 6 चरणों में मतदान हो चुका है। अब लोकसभा की सभी 543 सीटों पर वोटिंग हो चुकी है। मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद 4 जून को वोटों की गिनती की जाएगी। इस आखिरी दौर में स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) भी उम्मीदवार थे। उनके अलावा, कई केंद्रीय मंत्री व विपक्ष के बड़े नेता भी चुनावी मैदान में थे। लोकसभा...

  • सातवें चरण में दोपहर 3 बजे तक 49.68 प्रतिशत मतदान

    नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) के सातवें और अंतिम चरण के तहत पंजाब, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश, झारखंड और चंडीगढ़ सहित देश के 8 राज्यों एवं संघ शासित प्रदेशों की 57 लोकसभा सीटों पर मतदान जारी है। इन सभी लोकसभा सीटों पर दोपहर 3 बजे तक 49.68 प्रतिशत मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं। दोपहर 3 बजे तक सबसे ज्यादा झारखंड में 60.14 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। वहीं, सबसे कम मतदान बिहार में दर्ज हुआ है, जहां दोपहर 3 बजे तक 42.95 प्रतिशत मतदाताओं ने वोटिंग की है। अन्य राज्यों...

  • लोकसभा चुनाव का 7 वां चरण : 11 बजे तक 26.30 प्रतिशत हुआ मतदान

    नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) के 7 वें एवं अंतिम चरण के तहत पंजाब, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश, झारखंड और चंडीगढ़ सहित देश के 8 राज्यों एवं संघ शासित प्रदेशों की 57 लोकसभा सीटों (57 Lok Sabha Seats) पर मतदान जारी है। सुबह 11 बजे तक इन सभी लोकसभा सीटों पर 26.30 प्रतिशत मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं। सुबह 11 बजे तक सबसे ज्यादा हिमाचल प्रदेश में 31.92 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है, वहीं सबसे कम मतदान ओडिशा में दर्ज किया गया जहां सुबह 11 बजे तक 22.64 प्रतिशत मतदाताओं...

  • Amit Shah: एग्जिट पोल डिबेट में हिस्सा नहीं, कांग्रेस लंबे समय से…

    लोकसभा चुनाव के लिए सातवें और आखिरी चरण की वोटिंग आज होने जा रही हैं। और वोटिंग खत्म होने के बाद शाम को एग्जिट पोल आने शुरू हो जाएंगे। लेकिन कांग्रेस ने फैसला लिया की टीवी चैनल पर एग्जिट पोल पर होने वाली डिबेट में वह हिस्सा नहीं लेंगे। और कांग्रेस के इस फैसले पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने चुटकी ली हैं। Amit Shah ने कहा कि कांग्रेस लंबे समय से डिनायल मोड में रही हैं। और पूरे चुनाव में वो प्रचार करती रही कि उन्हें बहुमत मिलेगा। लेकिन वो स्थिति जानते हैं कि आने वाले एग्जिट पोल में...

  • Manmohan Singh की अपील देश बचाने का आखिरी मौका…

    पूर्व प्रधानमंत्री Manmohan Singh ने 2024 के लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में शनिवार को मतदान करने से पहले पंजाब के मतदाताओं से भावनात्मक अपील की हैं। हमारे लोकतंत्र और संविधान को निरंकुश शासन द्वारा बार-बार किए जाने वाले हमलों से बचाने के लिए अंतिम अवसर का पूरा लाभ उठाने के लिए। तीन पन्नों के खुले पत्र में दिग्गज कांग्रेस नेता ने पिछले एक दशक में भारतीय अर्थव्यवस्था में अकल्पनीय उथल-पुथल पर दुख जताया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के दो कार्यकाल। Manmohan Singh जो 1991 में भारतीय अर्थव्यवस्था के उदारीकरण के समय वित्त मंत्री थे। और रिजर्व बैंक के...

  • चुनाव प्रचार खत्म होने के बाद पीएम मोदी जाएंगे कन्याकुमारी

    नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) के आखिरी और सातवें चरण के लिए 1 एक जून को मतदान होना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) अंतिम चरण के मतदान से पहले कन्याकुमारी के दौरे पर जा सकते है। जहां वह विवेकानंद रॉक मेमोरियल (Vivekananda Rock Memorial) पर ध्यान साधना कर सकते हैं। खबरों के अनुसार, पीएम मोदी लोकसभा चुनाव अभियान के समापन के बाद 30 मई की शाम को कन्याकुमारी पहुंचेंगे। इसके बाद वह विवेकानंद रॉक मेमोरियल जा सकते हैं। 30 मई की शाम से 1 जून की शाम तक पीएम मोदी ध्यान मंडपम में ध्यान करेंगे। इसी स्थान...

  • शाम 5 बजे तक 58 लोकसभा सीटों पर 58 प्रतिशत के लगभग मतदान

    नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) के छठे चरण के तहत उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, हरियाणा, दिल्ली, ओडिशा और जम्मू एवं कश्मीर सहित देश के 8 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों की 58 लोकसभा सीटों (58 Lok Sabha Seat) पर मतदान जारी है। शाम 5 बजे तक इन सभी लोकसभा सीटों पर 58 प्रतिशत के लगभग (57.70 प्रतिशत) मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया है। शाम 5 बजे तक सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल में 77.99 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। वहीं, जम्मू कश्मीर के अनंतनाग-राजौरी लोकसभा सीट पर इस बार रिकॉर्ड मतदान दर्ज किया...

  • सीएम योगी और मायावती ने लोगों से की वोट डालने की अपील

    लखनऊ। लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) के छठे चरण में उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की 14 सीटों पर शनिवार सुबह सात बजे से वोटिंग शुरू हो गई है, जो शाम छह बजे तक जारी रहेगी। इस बीच उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) और बसपा सुप्रमो मायवती (Mayawati) ने लोगों से वोट डालने की अपील की है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा लोकसभा चुनाव का आज छठा चरण है। सम्मानित मतदाताओं से मेरी अपील है कि मतदान अवश्य करें। लोकतंत्र के महापर्व में आपकी सहभागिता 'नए भारत' में विरासत के सम्मान के साथ ही...

  • छठे चरण का प्रचार थमा

    नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण के मतदान का प्रचार समाप्त हो गया है। आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 58 सीटों के लिए गुरुवार की शाम को प्रचार थम गया। शनिवार को इन सीटों पर मतदान होगा। छठे चरण में राजधानी दिल्ली की सभी सात सीटों पर वोट डाले जाएंगे। दिल्ली से सटे हरियाणा की भी सभी 10 सीटों पर छठे चरण में मतदान होगा। इससे पहले पांच चरण में 429 सीटों पर मतदान हो चुका है। छठे चरण के बाद कुल 487 सीटों पर चुनाव संपन्न हो जाएगा। आखिरी चरण में एक जून को बची...

  • पांचवें चरण में 62.20 फीसदी मतदान

    नई दिल्ली। पांचवें चरण का मतदान संपन्न होने के तीन दिन बाद चुनाव आयोग ने गुरुवार को मतदान का अंतिम आंकड़ा जारी किया। आयोग ने बताया कि लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में 20 मई को कुल 62.20 फीसदी वोटिंग हुई। इसमें 61.48 पुरुषों ने तो 63 फीसदी महिलाओं ने वोट दिया। यानी पुरुषों के मुकाबले डेढ़ फीसदी महिलाओं ने ज्यादा वोट डाले। गौरतलब है कि पांचवें चरण में छह राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों की 49 सीटों पर मतदान हुआ था। चुनाव आयोग ने बताया कि पांचवें चरण में 49 सीटों पर कुल 8.95 करोड़ वोटर थे, जिनमें...

  • बिहार के महाराजगंज में PM Modi की रैली में समर्थकों का जनसैलाब

    लोकसभा चुनाव को लेकर सभी दलों के नेताओं के द्वारा चुनाव प्रचार जोर-शोर से किया जा रहा है। इस बीच पीएम मोदी भी हर दिन चुनावी रैलियों को संबोधित कर रहे हैं। इस बीच आज पीएम मोदी (PM Modi) महाराजगंज पहुंचे। यहां पीएम मोदी एक चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। पीएम मोदी ने यहां कहा कि महाराजगंज ने सिवान ने अपने जोश से पूरे भारत को ये संदेश दे दिया है... फिर एक बार मोदी सरकार। मैं आज इतना खुश हूं, खास करके इतनी बड़ी तादात में माताओं-बहनों को देख रहा हूं। माताओं-बहनों का ये आशीर्वाद मेरे लिए...

  • Mamata Banerjee और अभिषेक बनर्जी को जान से मारने की धमकी वाला पोस्टर…

    पुलिस ने कहा की पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी नेता Mamata Banerjee, उनके भतीजे और पार्टी के महासचिव अभिषेक बनर्जी को जान से मारने की धमकी का एक पोस्टर पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले के उलुबेरिया में पाया गया। सफेद कपड़े पर हरी स्याही से लिखा गया यह हस्तलिखित पोस्टर उलुबेरिया के फुलेश्वर इलाके में एक निर्माण स्थल पर मिला। जहां 20 मई को लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। मैं मुख्यमंत्री Mamata Banerjee और अभिषेक को कार से टक्कर मारकर मार डालूंगा। और इसके बाद सभी लोग दीये जलाएंगे। बांग्ला में लिखे इस पोस्टर में लिखा हैं की मेरे...

  • चार चरण के बाद चुनाव कहां?

    लोकसभा चुनाव 2024 समापन की ओर बढ़ रहा है। चार चरण में दो तिहाई से ज्यादा सीटों पर मतदान हो चुका है। आखिरी तीन चरण में अब 163 सीटों पर मतदान होगा। इनमें से ज्यादातर सीटें उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड की हैं। ओडिशा, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल की भी सीटें हैं और इनके साथ ही हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और पंजाब जैसे उत्तर भारत के राज्यों की भी सीटें हैं। बचे हुए तीन चरण में हिंदी हृदय प्रदेश की ज्यादा सीटों पर मतदान होना है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी सीट है और कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भी...

  • “सिक्स्थ सेंस है..बदलाव आएगा”- यशवंत सिन्हा

    हजारीबाग (झारखण्ड)। "सर, मैं एक जेंटलमैन हूँ और मैं, अपने साथ वह व्यवहार चाहता हूं जैसा एक जेंटलमैन के साथ किया जाना चाहिए।" यह बात सन 1967 में 30 साल के यशवंत सिन्हा ने बिहार के तब के मुख्यमंत्री महामाया प्रसाद सिन्हा से कही थी। वे तब दुमका में कलेक्टर थे जो उन दिनों बिहार का हिस्सा था। और कोई 57 साल बाद, 88 वर्ष की उम्र में सिन्हा अभी भी उतने ही दृढ और बेबाक हैं। खासकर अन्याय के विरूद्ध।वे 1967 की उस घटना को गर्व से याद करते हुए कहते हैं "मेरी लड़ाई हमेशा से अन्याय के खिलाफ...

और लोड करें