खंडवा में कांवड़ यात्रा पर पथराव, पुलिस ने किया लाठी चार्ज
Kanwar Yatra :- मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में सोमवार की रात को कावड़ यात्रा पर असामाजिक तत्वों ने पथराव कर दिया। कई वाहनों में तोड़फोड़ भी हुई और पुलिस को हालात पर काबू पाने के लिए लाठी चार्ज करना पड़ा। जय हिंदू राष्ट्र की कावड़ यात्रा नगर भ्रमण पर निकली हुई थी। यात्रा महादेवगढ़ मंदिर जा रही थी। यात्रा में शामिल बड़ी संख्या में लोग नाचते गाते चल रहे थे। इसी दौरान कहारवाड़ी क्षेत्र से जब यह यात्रा गुजर रही थी, तभी असामाजिक तत्वों ने पथराव कर दिया। पथराव होते ही भगदड़ की स्थिति बनी और अफरा-तफरी मच गई।...