योगी ने 18 घंटे बाद जताई संवेदना
mahakumbh 2025: प्रयागराज में महाकुंभ में मंगलवार की रात को हुई भगदड़ और अनेक लोगों की मौत की घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को दोपहर 12 बजे के करीब संवेदना जताई थी। दोनों ने घटना की पुष्टि करते हुए मृतकों को श्रद्धांजलि दी और उनके परिजनों के प्रति संवेदना जताई। लेकिन राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देर शाम आठ बजे के करीब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दो पंक्तियों का शोक संदेश लिखा और मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई। उससे पहले दिन में 12 बजे के बाद उन्होंने एक...