हिंदुओं ने ममता राज से मुक्ति का मन बना लिया है: गिरिराज सिंह
पटना। केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बंगाल को लेकर दिए बयान का समर्थन करते हुए कहा है कि 2026 में वहां भाजपा की सरकार बनेगी। दावा किया कि ममता राज से मुक्ति का मन हिंदू समाज ने बना लिया है। आईएएनएस से केंद्रीय मंत्री ने कहा, बंगाल में 2026 के विधानसभा चुनाव में भाजपा जीतकर सरकार बनाएगी। इसे कोई रोक नहीं सकता है। पश्चिम बंगाल में जब आप भाजपा से जुड़ते हैं, तो कम्युनिस्ट और ममता दीदी के आतंक से मुक्ति दिलाने के संकल्प से भी जुड़ते हैं। पश्चिम बंगाल में स्टेट...