जी राम जी, अध्यक्षजी
वाह! दिसंबर में जी राम जी भी और अध्यक्षजी भी। निश्चित ही मोदीजी के 2025 के चौके-छक्के! भारत आज क्या है? शासन क्या है, संघ परिवार के संगठन का असल क्या है? जवाब जी राम जी और भाजपा के नए अध्यक्षजी से है! नवंबर-दिसंबर की सुर्खियों से है। दुनिया भर के इतिहास में शायद ही किसी राजा, प्रधानमंत्री ने सत्ता-पार्टी से ईश्वर विशेष के नाम पर इतनी राजनीति की हो जितनी 11 वर्षों में मोदी सरकार ने की है! जी राम जी को मजदूरी, मजदूरों से भी जोड़ डाला। सोचें, मोदी, प्रधानमंत्री दफ्तर, कृषि मंत्री, सचिवालयों के सचिवों ने जी...