MD Yunus

  • हिंदुओं पर हमले के लिए यूनुस जिम्मेदार- हसीना

    नई दिल्ली। बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने सोमवार को एक बड़ा बयान दिया। उन्होंने बांग्लादेश में हो रही हिंसा और हिंदुओं पर बढ़ रहे हमले के लिए अंतरिम सरकार के मुखिया मोहम्मद यूनुस को जिम्मेदार ठहराया। शेख हसीना ने कहा कि कुछ कट्टरपंथी ताकतें खुलकर हिंसा कर रही हैं, जिन्होंने भारतीय दूतावास, मीडिया दफ्तरों और अल्पसंख्यकों पर हमले किए हैं। यूनुस सरकार ऐसे लोगों को संरक्षण दे रही है और यहां तक कि सजा पाए आतंकियों को भी रिहा किया गया है। शेख हसीना ने बांग्लादेश में भारत विरोधी भावना के लिए भी मोहम्मद यूनुस को जिम्मेदार ठहराया...

  • यूनुस का भारत विरोधी बयान

    न्यूयॉर्क। बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुखिया मोहम्मद यूनुस ने अमेरिका जाकर भारत विरोधी बयान दिया है। संयुक्त राष्ट्र महासभा की सालाना बैठक में शामिल होने पहुंचे यूनुस ने कहा कि बांग्लादेश और भारत के बीच दिक्कतें हैं। उन्होंने न्यूयॉर्क में गुरुवार को एक कार्यक्रम में कहा कि शेख हसीना का भारत में होना दोनों देशों के संबंधों को मुश्किल बना रहा है, क्योंकि वे उनकी मेजबानी कर रहे हैं, जिन्होंने यह सारी दिक्कतें पैदा कीं। यूनुस ने आरोप लगाया कि भारत को छात्र नेताओं का काम पसंद नहीं आया। उन्होंने कहा, ‘भारत हमारे खिलाफ फेक न्यूज फैला रहा है।...

  • चीन में यूनुस ने दिया विवादित बयान

    नई दिल्ली। बांग्लादेश की सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने भारत के पूर्वी हिस्से में समुद्र पर अपने अधिकार को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने भारत के सात पूर्वोत्तर राज्य को लैंड लॉक्ड यानी जमीन से घिरा हुआ बताया है और साथ कहा कि बांग्लादेश उस पूरे इलाके के समुद्र का एकमात्र गार्डियन है। भारत ने उनकी इस बात का विरोध किया है। असल में मोहम्मद यूनुस 27 से 29 मार्च तक चीन के दौरे पर थे। इस दौरान 28 मार्च को वे चीन के राष्ट्रपति शी जिनफिंग से भी मिले। अपनी इस यात्रा में उन्होंने चीन को...