एंटी नेशनल कंटेंट न दिखाएं चैनल
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने देश भर के निजी सेटेलाइट चैनलों के लिए दिशा निर्देश जारी किए हैं। सरकार की ओर से जारी निर्देशों में चैनलों को बताया गया है कि उनको किस तरह के कंटेंट नहीं दिखाने हैं। सूचना व प्रसारण मंत्रालय की ओर से जारी इस एडवाइजरी में कहा गया है कि चैनल देश विरोधी कंटेंट नहीं दिखाएं। हालांकि यह नहीं बताया गया है कि किस तरह के कंटेंट को देश विरोधी माना जाएगी। सरकार ने सांप्रदायिकता बढ़ाने वाले कंटेंट भी नहीं दिखाने को कहा है। सूचना व प्रसारण मंत्रालय की एडवाइजरी में ज्यादातर बातें वहीं है, जो...