मेडिकल में दाखिले की परीक्षा रद्द
नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय और प्रतियोगिता परीक्षाएं आयोजित करने के लिए बनाई गई राष्ट्रीय एजेंसी एनटीए की विफलता एक बार फिर सामने आई है। पेपर लीक के विवाद के चलते मेडिकल में दाखिले के लिए तीन मई को हुई नीट की परीक्षा रद्द करनी पड़ी है। शिक्षा मंत्रालय की मंजूरी मिलने के बाद नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए ने मंगलवार को नीट यूजी 2026 परीक्षा रद्द कर दी। तीन साल में दूसरी बार नीट यूजी का पेपर लीक हुआ है। 2024 की परीक्षा में भी पेपर लीक हुआ था लेकिन तब पूरी परीक्षा नहीं रद्द की गई थी। बहरहाल,...