मेघालय-असम सीमा पर नाकेबंदी
गुवाहाटी। मेघालय में हिंसा भड़कने के दो दिन बाद असम और मेघालय की सीमा पर नाकेबंदी कर दी गई है। दोनों राज्यों के बीच तनाव बहुत बढ़ गया है। मेघालय के स्थानीय निवासियों की सुरक्षा का कानून बनाने की मांग को लेकर खासी हिल्स के छात्र संगठन बुधवार से प्रदर्शन कर रहे हैं। गुरुवार को उन्होंने शिलॉन्ग में असम के लोगों के ऊपर हमला किया। पहली बार ऐसा हुआ कि मेघालय में पर्यटकों के ऊपर भी हमला किया गया। अब यह हिंसा मेघालय के कई जिलों में फैल गई है। मेघालय में सरकारी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने की घटनाएं भी...