meta

  • मेटा के खिलाफ न्यू मेक्सिको की अदालत का बड़ा फैसला

    न्यू मेक्सिको के एक न्यायाधीश ने मेटा के खिलाफ एक अहम फैसला सुनाते हुए कंपनी के सोशल मीडिया मंचों की तुलना कारखानों से की और कहा कि फेसबुक और इंस्टाग्राम का इस्तेमाल करने वाले बच्चों को होने वाली मानसिक क्षति को इन मंचों से निकलने वाले प्रदूषण की तरह देखा जा सकता है। न्यायाधीश ब्रायन बिडशीड ने बृहस्पतिवार को दिए गए फैसले में मेटा पर 56.7 करोड़ डॉलर का जुर्माना लगाया और बच्चों को संभावित नुकसान से बचाने के लिए कई नए सुरक्षा उपायों का आदेश दिया। इनमें 18 वर्ष से कम उम्र के उपयोगकर्ताओं के लिए सोशल मीडिया इस्तेमाल...

  • मेटा ने सरकार से माफी मांगी

    नई दिल्ली। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पोस्ट हटाने के मामले में मेटा ने माफी मांगी है। केंद्र सरकार की ओर से दिए गए अल्टीमेटम पर कंपनी झुकी और उसके सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने सरकार से माफी मांगी। इतना ही नहीं कंपनी ने यह भी माना कि उसके प्लेटफॉर्म पर चाइल्ड सेक्सुअल एब्यूज मैटेरियल, डीपफेक और कंटेंट मॉडरेशन से जुड़ी चूक हुई हैं। उसने इसके लिए भी माफी मांगी। सरकार की ओर से अल्टीमेटम देने के बाद बुधवार को मेटा ग्लोबल अफेयर्स के प्रमुख जोएल कैपलन के नेतृत्व में उसकी एक ग्लोबल टीम केंद्रीय आईटी मंत्री...

  • मोदी क्यों नहीं अमेरिकी गूगल, मेटा, एक्स, अमेज़न जैसी कंपनियों को भारत से बाहर करते?

    आगे पढ़ने से पहले यह तथ्य ध्यान में रहे कि इन अमेरिकी कंपनियों के बिना भी चीन विकसित है। चीन आईटी का सुपरपावर बना है। इसलिए ट्रंप द्वारा भारत के युवा आईटी कर्मियों के पेट पर लात मारने, भारतीय कंपनियों को घायल करने का आवश्यक जवाब अमेरिकी गूगल, अमेज़न, फेसबुक, व्हाट्सऐप, इंस्टाग्राम को भारत के बाजार से बाहर निकालने का है। नरेंद्र मोदी को यह डर पालने की ज़रूरत नहीं है कि तब सोशल मीडिया की लत में भारत का यूथ अमेरिकी सोशल मीडिया पर पाबंदी से सड़कों पर (नेपाल की तरह) उतरेगा। उलटे प्रधानमंत्री मोदी ने 140 करोड़ लोगों...

  • झूठ का और बनेगा बोलबाला!

    donald trump effect: दुनिया ट्रंप के दूसरे कार्यकाल के लिए कमर कस रही है। इस बार सभी की कोशिश है कि ट्रंप उन पर मेहरबान बने रहे। 2021 में संसद भवन इलाके में हुई हिंसा के बाद सभी ने उनका साथ छोड़ दिया था। उनका तिरस्कार था और उनसे दूरी बना ली गई थी - खासतौर से कारोबारी दुनिया के लोगों द्वारा। उद्योग-धंधो से जुड़े सभी लोगों ने राजनीतिक हवा के अनुकूल स्वयं को ढ़ाल लिया था। मगर अब हालात बदल गए हैं। एपल के टिम कुक और ओपन एआई के सेम अल्टमेन ने ट्रंप के शपथग्रहण कोष में भारी...