अब सीरिया के गृहयुद्ध में मोड़!
Middle East conflict Syria: अफगानिस्तान के बाद अब सीरिया की बारी है। तीन दिन से भी कम समय में इस्लामिक विद्रोहियों ने सीरिया के दूसरे सबसे बड़े शहर अलेप्पो, जो एक प्राचीन किले के आसपास बसा हुआ है, पर कब्जा कर लिया है। यह राष्ट्रपति बशर-अल-असद की जबरदस्त हार है। सीरिया में गृहयुद्ध 13 साल पहले तब शुरू हुआ था जब सरकार विरोधी शांतिपूर्ण प्रदर्शनों को बर्बरतापूर्वक दबाया गया, जिससे अल-असद के प्रति वफादार सैन्य बलों और विद्रोहियों के बीच खूनी टकराव का रूप ले लिया। समय के साथ विद्रोहियों के प्रति समर्थन बढ़ता गया और क्षेत्रीय और वैश्विक शक्तियों...