खान व खनिज बिल का विरोध करेगी झारखंड सरकार
नई दिल्ली/रांची। संसद के मानसून सत्र के आखिरी दिन गुरुवार को खान व खनिज (विकास व विनियमन) संशोधन विधेयक राज्यसभा से पास हुआ। लोकसभा से इसे पहले ही पास किया जा चुका है। इस बिल के पास होने के बाद झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इसके खिलाफ मोर्चा खोल दिया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के खिलाफ बड़ा आंदोलन शुरू करने का ऐलान किया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट करके आंदोलन का ऐलान किया। हेमंत सोरेन ने लिखा, ‘झारखंड ऐसा बड़ा आंदोलन करेगा, जिसे पूरा देश देखेगा’। उन्होंने अपनी पोस्ट में आगे लिखा,...