एमएलसी चुनाव में कांटे की टक्कर
नई दिल्ली। चार राज्यों में विधान परिषद की 25 सीटों के लिए 27 अक्टूबर को देर रात तक वोटों की गिनती जारी रही। देर शाम तक कुछ सीटों के नतीजे आ गए थे, लेकिन ज्यादातर सीटों पर गिनती चल रही थी। बिहार की आठ सीटों में सबसे प्रतिष्ठा की सीट बने पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में जदयू से निकाले गए मोकामा विधायक अनंत सिंह के उम्मीदवार अनुज सिंह पिछड़ गए। वहां राजद के दिलीप पटेल और जदयू के नीरज कुमार के बीच कांटे की लड़ाई है। इसी तरह पटना शिक्षक क्षेत्र में भी कांटे की लड़ाई है, जिसमें राजद के...