लौटने से पहले मानसून की बारिश का कहर
नई दिल्ली। मानसून के लौटने का समय आ गया है लेकिन लौटने से पहले मानसून की भारी बारिश से देश के कई हिस्सों में तबाही मची है। गुजरात से लेकर उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कई इलाकों में भारी बारिश हो रही है, जिससे भूस्खलन भी हुआ है। उधर बिहार में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। 14 जिलों के करीब 50 लाख लोग अब भी बाढ़ से प्रभावित हैं। उधर गुजरात के अहमदाबाद में सुबह छह बजे से दोपहर दो बजे के बीच साढ़े तीन इंच बारिश हुई। भारी बारिश के बीच एक स्कूल बस भी पानी में...