चांद की रोशनी का मैजिक ‘मूनग्लिंट’, जानें कब बनता है यह प्रतिबिंब?
पृथ्वी बेहद खूबसूरत और अनोखी है। और अंतरिक्ष से देखने पर छोटी-छोटी चीजें भी बड़ी और आकर्षक लग सकती हैं। इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (आईएसएस) पर मौजूद अंतरिक्ष यात्री अक्सर पृथ्वी की खूबसूरत घटनाओं को कैमरे में कैद करते रहते हैं। इसी कड़ी में एक अनोखा और खूबसूरत नजारा कैमरे में कैद किया, जिसे ‘मूनग्लिंट’ कहा जाता है। इस तस्वीर में रात के समय फ्लोरिडा प्रायद्वीप और क्यूबा दिखाई दे रहे हैं, जबकि समुद्र की सतह पर चांद की रोशनी का चमकीला प्रतिबिंब साफ नजर आ रहा है। बता दें, अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा द्वारा शेयर की गई यह तस्वीर 19...