भाजपा के एक और नेता का आपत्तिजनक बयान
नई दिल्ली। पहलगाम कांड और उसके बाद हुए ऑपरेशन सिंदूर पर भाजपा नेताओं में विवादित बयान देने की होड़ मची है। मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और राज्य सरकार के एक मंत्री विजय शाह के बाद अब हरियाणा के राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने पहलगाम में जिंदा बच गई महिलाओं को लेकर विवादित बयान दिया है। हरियाणा भाजपा के नेता और राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने कहा है कि अपना सुहाग खोने वाली महिलाओं में वीरांगना का भाव व जोश नहीं था, इसलिए 26 लोग गोली का शिकार बने। भाजपा सांसद ने पहलगाम में मारे गए लोगों और...