मुलायम सिंह यादव की दूसरी पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री योगी ने दी श्रद्धांजलि
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) की आज दूसरी पुण्यतिथि है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने मुलायम सिंह यादव को याद करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि प्रेषित की है। मुख्यमंत्री योगी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा योगी पूर्व रक्षा मंत्री, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, ‘पद्म विभूषण’ मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि! उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या (Keshav Prasad Maurya) ने समाजवादी पार्टी के संस्थापक व वरिष्ठ राजनेता एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक...