मुंबई में बोट हादसे में 13 की मौत
मुंबई। मुंबई में नौसेना की एक हाई स्पीड बोट की टक्कर से एक यात्री बोट समुद्र में डूब गया, जिसमें नौसेना के तीन कर्मचारियों सहित 13 लोगों की मौत हो गई। नीलकमल नाम की यात्री बोट मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया से एलिफेंटा जा रहीस थी। 80 लोगों की क्षमता वाली बोट में एक सौ से ज्यादा यात्री सवार थे, जिसमें से 13 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 101 लोगों को बचा लिया गया। हादसा उरण के पास बुधवार शाम करीब चार 55 बजे हुआ। मुंबई से एलिफेंटा गुफाओं की ओर जाते समय अरब सागर में बुचर द्वीप...