Municipal Elections

  • महाराष्ट्र में 31 जनवरी तक निकाय चुनाव का आदेश

    नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने एक बार फिर महाराष्ट्र के निकाय चुनावों को लेकर राज्य चुनाव आयोग को फटकार लगाई है। साथ ही अदालत ने स्थानीय निकायों के चुनाव कराने के लिए एक नई समय सीमा भी दी है। सर्वोच्च अदालत ने कहा है कि 31 जनवरी तक राज्य में सभी स्थानीय निकायों के चुनाव कराए जाएं। गौरतलब है कि महाराष्ट्र में तीन साल से निकाय चुनाव लंबित हैं और सुप्रीम कोर्ट के बार बार कहने के बावजूद राज्य चुनाव आयोग चुनाव नहीं करा रहा है। हालांकि इसके राजनीतिक कारण बताए जा रहे हैं। बहरहाल, मंगलवार को जस्टिस सूर्यकांत और...

  • उत्तराखंड निकाय चुनाव के लिए वोटिंग जारी

    Municipal Elections : उत्तराखंड में आज नगर निकाय चुनाव (Municipal Elections) हो रहे हैं और सुबह 8 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई है। राज्य भर में लगभग 30 लाख 29 हजार मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे है। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की लंबी लाइनें देखी गईं। इस चुनाव में न केवल पहाड़ी इलाकों के बल्कि मैदानी इलाकों के लोग भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। ये लोकतंत्र में लोगों की सक्रिय भागीदारी को दर्शाता है। कुल 100 नगर निकायों में 5405 प्रत्याशियों के भविष्य का फैसला आज किया जाएगा। इनमें से 11 नगर...

  • झारखंड में नगर निकायों के चुनाव नहीं कराने पर हाईकोर्ट नाराज

    रांची। झारखंड हाईकोर्ट (Jharkhand High Court) ने राज्य में नगर निकायों के चुनाव नहीं कराए जाने पर गहरी नाराजगी जाहिर की है। कोर्ट ने इसे अवमानना का मामला करार देते हुए कहा कि राज्य की सरकार नगर निकायों में ओबीसी आरक्षण के लिए ट्रिपल टेस्ट की प्रक्रिया के नाम पर चुनाव नहीं रोक सकती। कोर्ट ने इस मामले में भारत के निर्वाचन आयोग को भी नोटिस जारी किया है। इस मामले की अगली सुनवाई 16 जनवरी को तय की गई है। झारखंड हाईकोर्ट ने इस संबंध में रांची नगर निगम की निवर्तमान पार्षद रोशनी खलखो एवं अन्य की याचिका पर...