भारत पर ‘मुस्लिम नाटो’ का असर
भारत के पास पड़ोस में भूराजनीतिक स्थितियां तेजी से बदल रही हैं। पिछले दो साल में पड़ोस के तीन देशों बांग्लादेश, नेपाल और श्रीलंका में तख्तापलट हो गया। मालदीव में चुनाव के जरिए भारत समर्थक सरकार बदल गई। पिछले साल पाकिस्तान के खिलाफ हुई भारत की सैन्य कार्रवाई, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ भी एक बड़े भूराजनीतिक बदलाव का कारण बनी। इस ऑपरेशन के बाद पाकिस्तान एक क्षेत्रीय सैन्य ताकत और दक्षिण एशिया में भारत के काउंटरवेट के तौर पर स्थापित हुआ है। उसने सऊदी अरब और तुर्किए के साथ एक नया सामरिक गठजोड़ बनाया है, जिसे ‘मक्का ज्वाइंट डिफेंस एग्रीमेंट’ एमजेडीए नाम...