सड़क पर नमाज नहीं पढ़ने देंगे
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और उससे पहले ध्रुवीकरण के मुद्दों को धार दी जाने लगी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऐलान किया है कि वे किसी को सड़क पर नमाज नहीं पढ़ने देंगे। ध्यान रहे बकरीद के एक हफ्ते रह गए और उससे पहले मुख्यमंत्री ने यह चेतावनी जारी की है। उन्होंने एक मीडिया समूह के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़कों पर नमाज नहीं पढ़ने दी जाएगी। प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे। मुख्यमंत्री ने मुसलमानों से कहा, ‘नमाज पढ़नी है तो तय जगह पर पढ़िए।...