पटोले ने इस्तीफे की पेशकश की
नई दिल्ली। महाराष्ट्र में कांग्रेस की अब तक की सबसे बुरी हार के बाद प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने इस्तीफे की पेशकश की है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले सोमवार को दिल्ली पहुंचे। बताया जा रहा है कि लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात करके वे औपचारिक रूप से भी इस्तीफे की पेशकश करेंगे। हालांकि पार्टी ने पहले ही इस्तीफे की पेशकश को खारिज कर दिया है और उनको पद पर बने रहने को कहा है। गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव में नाना पटोले ही कांग्रेस का चेहरा थे। चुनाव से पहले महा विकास अघाड़ी की ओर...