जमीन से कटे हुए
ऐसा लगता है कि नंदन निलेकणी देश की जमीनी हकीकत से बेखबर हैं। इसलिए उनकी बातें सुनकर यह सवाल भी उठा है कि क्या सचमुच निलेकणी समिति पेपर लीक रोकने के व्यावहारिक उपाय बता पाएगी? पेपर लीक रोकने के नंदन निलेकणी के सुझावों को भारत की जमीनी हकीकत के मद्देनजर हवाई सोच से ज्यादा कुछ नहीं कहा जा सकता। प्रधानमंत्री ने पेपर लीक रोकने पर सुझाव देने के लिए जो उच्च-स्तरीय समिति बनाई, निलेकणी उसके प्रमुख हैं। इसीलिए उनके सुझाव गौरतलब हैं। उनके मुताबिक प्रश्न-पत्रों का विशाल डिजिटल बैंक बनाया जाना चाहिए, परीक्षा शुरू होने से ठीक पहले उस बैंक...