राष्ट्र, धर्म और संस्कृति के मुद्दे पर चुनाव
यह कमाल की बात है कि पांच राज्यों में हो रहे निधानसभा चुनाव में सामान्य राजनीतिक मुद्दे या प्रशासन और सरकारों के कामकाज या उपलब्धियों के मुद्दे गौण हैं यानी मुख्य नहीं हैं। मुख्य मुद्दा राष्ट्र, धर्म और संस्कृति से जुड़ा दिख रहा है। भाजपा के दोनों मुख्य प्रचारक नरेंद्र मोदी और अमित शाह इसी तरह के मुद्दे उठा रहे हैं तो तृणमूल कांग्रेस की मुख्य प्रचारक ममता बनर्जी भी इसी लाइन पर प्रतिक्रिया दे रही हैं या इसी लाइन पर अपना नैरेटिव स्थापित करने की कोशिश कर रही हैं। दोनों पक्षों को पता है कि वोटिंग के दिन चुनाव...