राष्ट्रगान के अपमान में फंसे नीतीश
nitish kumar : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक नए विवाद में फंस गए हैं। विधानसभा के अंदर बेसिरपैर की बातें करने और अजीबोगरीब इशारे करके विवादों में घिरे नीतीश अब राष्ट्रगान के अपमान में फंसे हैं। इस मसले पर शुक्रवार को बिहार विधानसभा में जबरदस्त हंगामा हुआ और विपक्ष ने उनके इस्तीफे की मांग की। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कहा कि नीतीश की सेहत खराब है और इसलिए उनको मुख्यमंत्री पद छोड़ कर अपने बेटे को मुख्यमंत्री बना देना चाहिए। गौरतलब है कि गुरुवार की शाम को एक कार्यक्रम में राष्ट्रगान के समय नीतीश कुमार अपने बगल में...